गुरुवार, मार्च 08, 2012

जोगीरा सारारारारा....

हमने फेंका गुब्बारा है भरके कई रंग
आओ होली खेलो दोस्तों शुभकामनाओं के संग
जोगीरा सारारारारा - जोगीरा सारारारारा....
खुशियों की अबीर बरसे - बरसे ढेरों प्यार
जीवन में सबके हो हमेशा हंसती हुई बहार
जोगीरा सारारारारा - जोगीरा सारारारारा....
जो, जो चाहे - वो, वो पाए कोई चाहत न बच पाए
जब देखें - जिसको देखें वहीं हँसता नघ्र आये
जोगीरा सारारारारा - जोगीरा सारारारारा.... 
धन - दौलत, इज्जत - शोहरत कहीं कमी कोई ना हो
हे ईश्वर, कुछ ऐसा कर कि इस जग में दुखी कोई ना हो
जोगीरा सारारारारा - जोगीरा सारारारारा.... 
सभी जगह हो अमन - चैन, एकता और भाईचारा हो
सभी दिलों में मानवता - नैतिकता का बोलबाला हो
जोगीरा सारारारारा - जोगीरा सारारारारा.... 
ष्चर्चितष् की है चाह यही हरा-भरा-सुखमय संसार
यही कुदरती रंग है सच्चा होली का असली श्रृंगार
जोगीरा सारारारारा - जोगीरा सारारारारा....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें