सोमवार, नवंबर 13, 2017

कुछ मिला - कुछ गया...


रविवार, नवंबर 05, 2017

आओ बैठो न अजनबी हो क्या...


मशहूर #शायर जॉन #ऍलिया के एक शेर के एक पंक्ति
' मुझसे मिलकर उदास भी हो क्या ' पर आधारित एक तरही #गजल...

ख्वाब में आये थे वही हो क्या
आओ बैठो न अजनबी हो क्या

सिर्फ गम ही मिले हैं किस्मत से
अब मिली जाके तुम खुशी हो क्या

मौत का इन्तजार था मुझको
और तुम मेरी जिन्दगी हो क्या

बनके आये तो थे खुशी लेकिन
मुझसे मिलकर उदास भी हो क्या

भाव इतना क्यों खा रहे चर्चित
तुम ही दुनिया में आखिरी हो क्या

- #विशाल #चर्चित

सोमवार, अक्टूबर 02, 2017

दूसरों के वास्ते तुम जीना सिखा गए....

आज के दिन दो महापुरुषों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है.... दोनों को नमन करते हुए.... प्रस्तुत है मेरा इनके लिये लिखा गया मुक्तक....

महात्मा गांधी
:::::::::::::::::::::::::::::
जो भी था तुम्हारे पास देश पर लुटा गए
हँसते-हँसते देश के लिए ही गोली खा गए,
यूं तो सभी जीते हैं अपने - अपने वास्ते
दूसरों के वास्ते तुम जीना सिखा गए....

लाल बहादुर शास्त्री 
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
तख़्त-ओ-ताज पा के भी आम आदमी रहे
कोशिश की हर जगह सिर्फ सादगी रहे,
करके दिखा दिया कि मुल्क साथ आएगा
शर्त मगर एक कि ईमान लाजमी रहे.....

- VISHAAL CHARCHCHIT

शनिवार, सितंबर 30, 2017

::::::::::::::: शुभ दशहरा :::::::::::::::::

////// अत्यन्त मंगलमय हो दशहरा //////

- ताकि आज के सारे रावणों का विनाश हो !!!
- ताकि धरा पर सुख - शान्ति का वास हो !!!
- ताकि कटुता व वैमन्स्य समूल नष्ट हो !!!
- ताकि दूर सदा सभी के सकल कष्ट हों !!!
- ताकि पुण्य जीत एवं पाप की हार हो !!!
- ताकि मानवता का पूर्ण सत्कार हो !!!

::::::::::::::: शुभ दशहरा :::::::::::::::::

शनिवार, सितंबर 23, 2017

////////////// जय माता दी //////////////


माँ के आशीर्वाद से नवरात्र मंगलकारी हो
मेरे सभी मित्रों के लिए हर्ष आनंदकारी हो,
सबके सारे सपने साकार हों एक - एक कर
आने वाला वर्ष ये विशेष कल्याणकारी हो...

////////////// जय माता दी //////////////

गुरुवार, सितंबर 14, 2017

|| जय हिंद - जय हिन्दी ||


भारत माता की वाणी
हिंदी से जुडा पावन अवसर,
आओ करें संकल्प करेंगे
इसका प्रयोग हर स्तर पर...

हम रहें कहीं भी नहीं भूलते
जैसे अपनी माँ को,
याद रखेंगे वैसे ही हम
हिंदी की गरिमा को...

इन्टरनेट पर जहाँ कहीं भी
अंग्रेजी हो मजबूरी,
वहाँ छोड़कर हो प्रयास कि
हिंदी से हो कम दूरी....

जाएँ विदेशों में भी तो
हम उन्हें सिखाकर आयें,
यही नहीं कि "हिन्दी दिवस" पर
खाली दें शुभकामनायें...

|| जय हिंद - जय हिन्दी ||

- विशाल चर्चित