#rain, #flood, #बाढ़, #बारिश
सोमवार, अगस्त 31, 2020
शनिवार, अगस्त 29, 2020
शुक्रवार, अगस्त 28, 2020
गुलजार साहब को जन्मदिन की शुभकामना एक नज्म से....

गुलजार साहब को जन्मदिन की शुभकामना उन्हीं के अंदाज में लिखी एक नज्म से....
नज्म और गीत
एह्सास ही नहीं होने देते
कि कलम ही नहीं
जिन्दगी भी चलती है
साथ-साथ
आहिस्ता-आहिस्ता...
आ जाती है कभी-कभार
इसको हौले से हंसी भी
अपने ही तमाम ख्वाबों
तमाम खयालों पर
जब देखती है पलट कर...
लगाती है हिसाब-किताब
क्या पाया - क्या रह गया
क्या और होता तो अच्छा था
और बढ़ जाती है चमक
कागज पर उतरती
उस खास रौशनाई की,
मिल जाता है एक नया चश्मा
दुनिया को एक नये
नजरिये से देखने के लिये...
काफी पुराना है ये सिलसिला
काफी दिलकश और हसीन भी
ख्वाहिश है हमारी कि जारी रहे
ये सब कु्छ बस यूं ही
हमेशा - हमेशा....
गुलजार साहब
आपको - आपकी कलम को
सलाम करते हुए
//// जन्मदिन मुबारक ////
- विशाल चर्चित
#gulzaar, #poetry, #गुलजार, #नज्म
सोमवार, अगस्त 24, 2020
शनिवार, अगस्त 22, 2020
रविवार, अगस्त 16, 2020
शनिवार, अगस्त 15, 2020
फिर भी भारत माता की जय...

काहे की आजादी का दिन
घर में कैद हुए बैठे हैं,
टीवी पर उत्सव की खबरें
पर हम भरे हुए बैठे हैं...
अंग्रेजों का बाप कोरोना
कैद में दुनिया कर डाला,
मर्द भी मुँह ढक करके निकलें
मजबूर इतना कर डाला...
इस सत्यानाशी वायरस से
पीछा जाने कब छूटेगा,
अगर मिले हर भारतवासी
इसको खलबट्टे में कूटेगा...
चाइना के पँचफुटिया खुद को
विश्व-विजेता समझ रहे हैं,
एक तरफ बीमारी बाँटी
अब दुनिया से उलझ रहे हैं...
लेकिन इनको पता नहीं कि
जब चींटी की मौत आती है,
नये-नये हैं पर लग जाते
जिनपर उड़ती - इतराती है...
अपने पीएम हैं मोदी जी
कुछ भी मुमकिन कर सकते हैं,
चाईना के इर्द - गिर्द
पूरा विश्व इकट्ठा कर सकते हैं...
कहते हैं उम्मीद पे दुनिया
शुरू से अब तक टिकी हुई है,
कभी खबर तो अच्छी होगी
आँखें टीवी पर टिकी हुई हैं...
काम-काज सब ठप्प पड़ा है
फिर भी भारत माता की जय,
सबकुछ जल्दी ही ठीक होगा
बोलो भारतमाता की जय...
'चर्चित' को विश्वास है यारों
यहाँ से सबकुछ बदलेगा,
यहाँ से भारत विश्व-गुरू बन
सबको नई दिशा देगा...
इसी आशा और विश्वास के साथ
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई
- विशाल चर्चित
#15_aug, #freedom_day, #स्वतंत्रता_दिवस. #आजादी, #कोरोना, #corona
#15_aug, #freedom_day, #स्वतंत्रता_दिवस. #आजादी, #कोरोना, #corona
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



