बुधवार, अक्टूबर 26, 2011

दीपावली मनाइए, पर............

दीपावली मनाइए
पर अक्ल भी लगाइए,
पटाखों के बहाने जेब को
माचिस मत लगाइए....
जेब और आप सलामत
तो सारा जहां सलामत,
वर्ना तो ये दिवाली क्या
पूरी ज़िन्दगी क़यामत........
" शुभ दीपावली "

मंगलवार, अक्टूबर 25, 2011

मुहब्बत का नशा

मुहब्बत का नशा हो तो कहाँ कुछ सूझता है
फिर आबादी या बरबादी ये मर्जी खुदा की है

सोमवार, अक्टूबर 24, 2011

दिल मिला दिया है....

क्या ज़रूरत है मुहब्बत में दिखावे की
हाथ मिलें न मिलें दिल मिला दिया है....

समझिये कि ग़ज़ल हो गयी.....

हम दिल के मामले में अलफ़ाज़ नहीं देखते
आप उफ़ भी करें तो समझिये कि ग़ज़ल हो गयी....

कह डालो हाल - ए - दिल

कह डालो हाल - ए - दिल अगर सुकून मिले
रोना आया तो चुप कराने के तरीके ईजाद होंगे.........

शुक्रवार, अक्टूबर 21, 2011

शुभ दीपावली - मंगल दीपावली

शुभ दीपावली - मंगल दीपावली
विशेष शांतिमय हो ये दीपावली
हर्षमय दीपावली -आनंदमय दीपावली
विशेष उत्साहमय हो ये दीपावली
सुखमय दीपावली - समृद्धिमय दीपावली
विशेष मुस्कानमय हो ये दीपावली
स्नेहमय दीपावली - प्रेममय दीपावली
विशेष अपनेपन से भरी हो दीपावली

गुरुवार, अक्टूबर 20, 2011

दुश्मनों को एहसास-ए-मुहब्बत न बख्शो

दुश्मनों को एहसास-ए-मुहब्बत न बख्शो
इतनी दरियादिली अच्छी नहीं होती
सिर्फ अपने ही काम आते हैं मुसीबत में
उनकी नफरत मुहब्बत से कम नहीं होती.....