मंगलवार, सितंबर 21, 2021

जब अकेले ही जहाँ में आ गये-जायेंगे भी...

alt="JAB AKELE HI JAHAAN ME"
#दर्द, #दुख, #मुसीबत, #मदद, #सहायता, #help, #pain, #अकेलापन

रविवार, सितंबर 19, 2021

अहमियत हो जाननी तो दूर जाना चाहिये...

alt="DUR JANA CHAHIYE"
 #love, #relation, #distance, #breakup #इश्क, #दूरियाँ, #अलग

सोमवार, अगस्त 30, 2021

हे माखन के चोर तुम्हारा स्वागत है...

alt="HE MAKHAN CHOR"

हे माखन के चोर तुम्हारा स्वागत है
हे राधा चितचोर तुम्हारा स्वागत है
आओ लाओ सतयुग त्रेता द्वापर तुम
ये कलियुग घनघोर तुम्हारा स्वागत है...

छेड़ो ऐसी बंसी की धुन जग झूमे
तुम बोलो जैसे वैसे ही जग घूमे
कर दो कुछ ऐसा कि प्रेम की पवन चले
हे मनमोहन आओ तुम्हारा स्वागत है...

फिर से मित्र सखाओं का तुम नारा दो
व्याप्त अनैतिकताओं को घाव करारा दो
दिखलाओ लीला ऐसी कि पाप मिटे
हे लीलाधर आओ तुम्हारा स्वागत है...

दो गीता का ज्ञान सभी को नई तरह से
खोलो अंतर्मन के द्वार सभी के नई तरह से
काम क्रोध मद मोह सभी की अति रोको
हे योगिराज - हे कृष्ण तुम्हारा स्वागत है
हे 'सबसे चर्चित मित्र' तुम्हारा स्वागत है...

सभी इष्टमित्रों के लिये जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना सहित...

- विशाल चर्चित

#janmashtmi  #जन्माष्टमी  #कृष्ण  #krishna

रविवार, अगस्त 15, 2021

नमन् उन्हें जो आजादी की खातिर सबकुछ भूल गये...



नमन् उन्हें जो आजादी की
खातिर सबकुछ भूल गये,
हँसते-हँसते 'जय हिन्द' बोला
और फाँसी पर झूल गये...

नमन् उन्हें जो सबकुछ था पर
देश की खातिर छोड़ दिया,
आजादी दी, सत्ता सौंपी
और दुनिया को छोड़ दिया...

नमन् उन्हें कि जो सीमा पर
प्रहरी बनकर रहते हैं,
देश सुरक्षित रहे इसलिये
हर दुख सहते रहते हैं...

नमन् उन्हें जो गश्त पे रहते
हर मौसम - हर हाल में,
जो समा गये जनता की ख़ातिर
स्वयं काल के गाल में...

नमन् उन्हें जो देश को लाये
आजादी के बाद यहाँ तक,
मुश्किल हालातों से उबारा
आबादी को आज यहाँ तक...

नमन् उन्हें जो देश का परचम
दुनिया में लहरा आये,
नमन् उन्हें जो अंतरिक्ष में
अपना तिरंगा फहरा आये...

नमन् उन्हें जो अपने क्षेत्र में
अर्जित करते सदा विशेष,
नमन् उन्हें जो देश को हर दिन
अर्पित करते सदा विशेष...

नमन् उन्हें जो करते कार्य
जाति-धर्म से ऊपर उठकर,
कोई मुसीबत में हो दौड़ते
निज स्वार्थों से ऊपर उठकर...

नमन् उन्हें जो अपने अलावा
और्रों के बारे में सोचते,
चाहे जैसे भी हो देश को
सुदृढ़ करते और जोड़ते...

नमन् उन्हें जो ये 'चर्चित' का
संदेश पढ़ेंगे - सोचेंगे,
देश की ख़ातिर सही मार्ग पर
पूरे जोश से हो लेंगे...

जय हिंद - जय भारत
..... वंदे मातरम .....

- विशाल चर्चित