रविवार, फ़रवरी 14, 2021

प्रेम - प्रेम चिल्लाय रहेव है...

दर्जन भर का दिल बाँटेव औ
प्रेम - प्रेम चिल्लाय रहेव है,
इधर - उधर मुँह मारत हौ तुम
कूकुर से बनि जाय रहेव है...

वलेन्टइनवा भारत आयेस
जाइ के सबका ब्याह पढ़ायेस,
सब गोरन का मनई बनायेस,
औ अब तुम उनसे कचरा लइके
अइसी - तइसी कराय रहेव है...

बात गौर से सोचव कि ई
कौन सभ्यता लाय रहेव है,
एह तरह औलादन का तुम
पाठ कौन तुम पढ़ाय रहेव है...

कहैं 'चर्चित' कविराय सुनौ
तुम भले दर्जनभर भाय
बहिन औ मित्र बनाओ,
लेकिन दिल तौ बाबू
एकय से ही लगाओ,
अउर फिर आवय
आंधी या तूफान मगर
तुम वही का ब्याह के
अपने जीवन मा लाओ
औ जीवनभर साथ निभाओ...

बात समझ मा आई या कि
ओइसे मुंडी हिलाय रहेव है,
चाल-चलन बदलव वर्ना खुद
अपने पैर मा कुल्हाड़ी चलाय रहेव है...

HAPPY VALENTINE'S DAY

- विशाल चर्चित

 #valentine, #love, #prem, #ishq, #pyar, #mohabbat, #poetry, #satire, #वैलेन्टाइन, #प्रेम, #प्यार, #इश्क, #मोहब्बत, #कविता, #व्यंग्य

मंगलवार, फ़रवरी 09, 2021

ज़िन्दगी लम्बा सफ़र है साथ चलना है तो आ...


 #propose_day, #valentine_day, #love, #pyar, #prem, #ishq, #वैलेन्टाइन_डे, #प्रेम_दिवस, #प्यार, #इश्क

बीत गया कल रोज़ डे देना है तो रोज़ दे...

#rose_day, #love, #valentine_day, #रोज_डे, #प्रेम, #प्यार, #वैलेन्टाइन्स_डे

मंगलवार, फ़रवरी 02, 2021

सोमवार, फ़रवरी 01, 2021

शनिवार, जनवरी 02, 2021

नया साल - नयी नज़्म...

alt="NEWYEARNAZM"
सबकुछ न बदले
पर इतना तो बदले,
कि इन्सान अपनी ही
फितरत न बदले...

मौसम न बदले
तो तासीर बदले,
हवाओं का रुख और
खुशबू तो बदले...

जीना न बदले
मरना न बदले
मगर बीच की जंग
का मंजर तो बदले...

रिश्ते न बदलें
जमाना न बद्ले
मगर नकली दिखना
दिखाना तो बदले...

नेता न बदलें
सियासत न बदले
जनता का बातों
में आना तो बदले...

कहते हैं चर्चित
नये साल पर ये
कि यारों का यूं
मुस्कुराना न बदले...

- VISHAAL CHARCHCHIT

#new_year, #naya_saal, #nav-varsh, #नया_साल, #नव_वर्ष